
✦ माता सीता की तपोभूमि एवं हनुमान जी के पदचिह्न
अशोक वाटिका एवं सीता अम्मन मन्दिर (नुवारा एलिया)
मध्य श्रीलंका की सुरम्य पहाड़ियों में स्थित अशोक वाटिका (हकगाला) जहाँ माता सीता ने रावण के बंदीगृह में अगाध धैर्य का परिचय दिया और हनुमान जी ने प्रभु राम की मुद्रिका सौंपी।
“वानरोऽहं महाभागे दूतो रामस्य धीमतः। रामनामाङ्कितं चेदं पश्य देव्यङ्गुलीयकम्॥”
हनुमान जी ने कहा— हे महाभागे! मैं बुद्धिमान् श्री राम का दूत वानर हूँ। हे देवि! श्री राम के नाम से अंकित यह मुद्रिका देखिए!
— वाल्मीकि रामायण, सुन्दरकाण्ड ३६.२
श्रीराम वन गमन प्रसंग एवं पावन महत्त्व
अशोक वाटिका वर्तमान में नुवारा एलिया के हकगाला वनस्पति उद्यान के निकट स्थित है। यहाँ की मिट्टी आज भी जली हुई काली दिखाई देती है, जिसे हनुमान जी द्वारा लंका-दहन का प्रमाण माना जाता है।
सीता अम्मन मन्दिर की धारा के पत्थरों पर आज भी विशालकाय पदचिह्न देखे जा सकते हैं, जो हनुमान जी के कूदने के पदचिह्न माने जाते हैं।
✦ हनुमान जी द्वारा सीता दर्शन, मुद्रिका समर्पण एवं अशोक वाटिका विध्वंस।



6.9497° N, 80.7891° E
Sri Lanka