
✦ द्वादश ज्योतिर्लिंग, अग्नि तीर्थम एवं रामसेतु
रामेश्वरम एवं धनुषकोटि
दक्षिणी महासागर के तट पर स्थित वह पावन महातीर्थ जहाँ श्री राम ने पार्थिव शिव-ज्योतिर्लिंग की प्रतिष्ठा की और नल-नील के नेतृत्व में वानर सेना ने लंका तक 100 योजन रामसेतु का निर्माण किया।
“सेतुबन्धं समुद्वीक्ष्य दृष्ट्वा च परमेश्वरम्। ब्रह्महत्यादिपापेभ्यो मुच्यते नात्र संशयः॥”
जो मनुष्य रामसेतु का दर्शन करता है और रामेश्वरम् में परमेश्वर शिव की पूजा करता है, वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है।
— स्कन्द पुराण, सेतु महात्म्य
श्रीराम वन गमन प्रसंग एवं पावन महत्त्व
रामेश्वरम भारत के चार धामों और द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है। युद्ध से पूर्व विजय की कामना और रावण के वधोपरांत ब्रह्महत्या दोष निवारण हेतु श्री राम ने यहाँ भगवान् शिव की आराधना की।
धनुषकोटि (भारत का अन्तिम छोर) से नल और नील ने तैरने वाले प्रस्तरों पर "श्री राम" अंकित कर समुद्र पर सेतु बांधा। नासा के उपग्रह चित्रों में आज भी यह चूना पत्थर श्रृंखला स्पष्ट दिखाई देती है।
✦ पार्थिव शिव ज्योतिर्लिंग प्रतिष्ठा, समुद्र याचना एवं 100 योजन रामसेतु निर्माण।



9.2876° N, 79.3129° E
दक्षिण भारत
